Maharajganj News: विधायक ने लगाई चौपाल, शिकायतों को सुन दिया निस्तारण का भरोसा
महाराजगंज, सितम्बर 21 -- Maharajganj News: सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली के गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लोगों से संवाद किया। विकास कार्यों के साथ समस्याओं की जानकारी ली। शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, मंदिरों के जीर्णोद्धार और पोखरी सौंदर्यीकरण जैसे कार्य कराए गए हैं। शेष कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में दीपक बाबा सहित रामाशीष तिवारी, संतोष पांडेय, विशाल चौहान, जयप्रकाश त्रिपाठी, संजय तिवारी, ज्ञानचंद साहनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.