महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन को जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में प्रभारी एवं सहायक प्रभारियों के साथ बैठक किया। निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिले में इस निर्वाचन के लिए कुल 3572 मतदाता हैं। यह भी पढ़ें- कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षणनिर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण डीएम ने सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह को निर्देश दिया कि निर्वाचन में लगाए गए सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित समय में पूरा करा लिया जाए। प्रशिक्षण में कार्मिकों को उनके दायित्व व निर्वाचन प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाए,...