Maharajganj News: विद्यार्थियों ने चित्रों से बताया वृक्षों का महत्व
महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वन महोत्सव के तहत दक्षिणी चौक रेंज द्वारा सोनाड़ी खास स्थित विद्यालय परिसर में पौधरोपण, पौध वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और वृक्षों के महत्व को अपनी आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय परिसर और आसपास पौधरोपण किया गया तथा विद्यार्थियों व ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया। जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Chandau...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.