Maharajganj News: विद्यार्थियों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
महाराजगंज, अक्टूबर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। द पैरामाउंट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने हाथों में झाड़ू थामकर मुख्यालय परिसर, मार्ग व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इसके साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और छत्रपति साहूजी महाराज की प्रतिमाओं तथा आसपास के स्थलों की धुलाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। प्रधानाचार्य नेहा सिंघानिया ने कहा कि राष्ट्रनायकों व महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को अपनाने के साथ उनके स्मारक स्थलों को स्वच्छ रखना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन व स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर टी.एस. ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.