महाराजगंज, अक्टूबर 17 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी पथलहवा की टीम ने प्राथमिक विद्यालय डोमा खास में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान राहत एवं बचाव दल के कार्मिकों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बाढ़, भूकंप तथा आग लगने जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों की सहायता करने, सीपीआर देने, आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन स्थिति में घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की विधियों तथा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से प्राथमिक बचाव के उपायों को लेकर प...