महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव के एक शख्स ने विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में ठूठीबारी कोतवाली के आराजी बैरिया निवासी सब्बीर अली ने बताया है कि निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम बढ़ईपुरवा निवासी एक शख्स ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ले लिया और टूरिस्ट वीजा पर उसे रूस भेज दिया। वहां से वह नौ दिन बाद बीते एक सितंबर को घर आया तो उससे रकम वापस मांगने लगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार इस पर उस शख्स ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर अयूब अंस...