Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा-टिकट देने का आरोपित गिरफ्तार
महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और टिकट तैयार कर देने के आरोप में चौक पुलिस ने बुधवार को वांछित आरोपित फिरोज को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर नंदना, पोस्ट बेलवा खुर्द गांव का निवासी है। चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा गांव निवासी विनोद ने 18 जुलाई 2025 को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार करने की शिकायत की थी। इस मामले में चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार, विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाए गए। साइबर सेल की मदद लेने के साथ विदेश मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.