महाराजगंज, नवम्बर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर के तत्वावधान में सोनपति देवी महिला पीजी कालेज में शिक्षक क्षमता विकास एवं ग्रामीण विकास में अंधविश्वास निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करने, अंधविश्वास से दूर रहने तथा विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी डॉ. महादेव पांडेय ने विषय प्रवर्तन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के परिचर्चा और प्रश्नोत्तर में प्रतिभा करने वाले सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया lइस दौरान विज्ञान संचारक विकास राय ने न्यूटन के स...