महाराजगंज, अक्टूबर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितता व अवैध वसूली का आरोप लगने लगा है। एआरटीओ कार्यालय और ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को शिकायत पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया है कि ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट और फाइलों के नाम पर तथाकथित बिचौलियों के माध्यम से वसूली की जा रही है। विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पहले ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित टेस्ट महराजगंज के एआरटीओ कार्यालय में कराए जाते थे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: अभद्रता से नाराज वकीलों ने कलेक्टे्रट में प्रदर्शन, पुलिस से हुई झ...