Maharajganj News: लेहड़ा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
महाराजगंज, अगस्त 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर शनिवार दोपहर बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीया युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। मृत युवती ने सफेद रंग का सलवार तथा धानी रंग का कुर्ता पहन रखा था। पुलिस आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.