Maharajganj News: रोहिन नहर में मगरमच्छ देख दहशत में हैं ग्रामीण
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर नहर रोड के बगल नहर में रविवार की सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से आस-पास के लोगों में दहशत बना हुआ है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दे दी है।नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के रोहिन नदी में स्थित मां बनैलिया रोहिन बैराज से सिंचाई के लिए एक नहर निकली हुई है। यह नहर रतनपुर होते हुए लक्ष्मीपुर ब्लाक की तरफ चली गई है। उसी नहर में ग्राम पंचायत रतनपुर नहर रोड निवासी लल्लू गुप्ता के घर के सामने नहर में एक मगरमच्छ दिखाई देने से आस-पास के लोगों में दहशत बन गई है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बरुआसागर में मगरमच्छर फैला रहा दहशत नहर में मगरमच्छ दिखाई देने से आस-पास के घरों के लोगों में तथा जानवरों को पानी में नहलाने वाले लोगों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.