महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील क्षेत्र बहने वाली रोहिन नदी में शिकारियों ने मछली पकड़ने के लिए जहरीले पदार्थों का उपयोग किया, जिससे लाखों मछलियां मर गईं। मृत मछलियों के सड़ने से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के ग्रामीण बेहद परेशान हैं और उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम कुणाल ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में पाए गए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।रोहिन नदी सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट के पास भारतीय सीमा में प्रवेश कर हनुमानगढिया, कोनघुसरी, सियरहिया, लक्ष्मीनगर, परसासुमाली, पथरहवा, पचडिहवा, मिश्र वलिया, गंगापुर, बोदरवार, हरलालगढ, मोतीपुर, सिंहपुर, सिरसिया, मधईडिह, कल्याणपुर, लालपुर, शाहपुर, धोतिअहवा, सेमरह...