Maharajganj News: रोटरी क्लब नवंबर में सेवा संबंधित आधा दर्जन करेगी कार्यक्रम
महाराजगंज, अक्टूबर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। रोटरी क्लब महराजगंज की चतुर्थ मासिक बैठक शहर के एक रेस्टोरेंट में हुई। नवंबर में होने वाले सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखाा तैयार करने के साथ ही उसके क्रियान्वयन के लिए सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
नवंबर के सेवा कार्यक्रमों की तैयारी अध्यक्षता कर रहे रोटरी क्लब अध्यक्ष एड. हमीदुल्लाह खान ने कहा कि रोटरी सेवा ही हमारा धर्म है। नवंबर सेवा और जागरूकता का माह है। क्लब समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करेगी। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी निरंतर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। एकजुटता से सेवा के बड़े लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं। सचिव आत्माराम गुप्त ने कहा कि सहयोग से क्लब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.