Maharajganj News: रोटरी क्लब की कार रैली में महराजगंज के अध्यक्ष ने जीते तीन पुरस्कार
महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोटरी मंडल 3120 के तत्वावधान में पर्यावरण जन जागरूकता को लेकर लखनऊ में आयोजित कार रैली में रोटरी क्लब महराजगंज को बड़ी सफलता मिली है। क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान व उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने इसमें प्रतिभाग किया। इसमें लगभग 100 से अधिक कारों के साथ विभिन्न जनपदों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रैली में सबसे सुंदर डेकोरेटेड कार, प्रथम सहभागिता का पुरस्कार व ट्रेजर हंट का पुरस्कार शामिल था। इसमें रोटरी क्लब महराजगंज के अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने कुल तीन पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार रोटरी मंडल 3120 की अध्यक्ष पूनम गुलाटी ने प्रदान किया।रोटरी क्लब मंडल 3120 में महराजगंज को तीन-तीन पुरस्कार मिलने पर यहां क्लब के लोगों ने खुशी जाहिर की है। पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.