महाराजगंज, अगस्त 26 -- Maharajganj News: मिठौरा। विकास खण्ड मिठौरा सभागार में सीडीपीओ राजेन्द्र कुमार की देखरेख में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया और स्वयं के द्वारा तैयार की गई टीएचआर आधारित पौष्टिक रेसिपी को स्टॉल लगाकर अपनी पाक कला का बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया। रेसिपी के तौर पर पोहा, खुरम ,सेवड़ा ,लड्डू ,ठेकुआ व केक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अमतहां की आंगनबाड़ी कार्यकत्री यांत्री तथा बर्फी व दलिया की बर्फी तैयार करके द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चौक की दुर्गावती सिंह और ठेकुआ,पुआ,खिचड़ी व बर्फी तैयार कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अरनहवां की पूनम वर्मा को सीडीपीओ द्वारा पुरस्कार स्वरूप क्राकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ यह...