महाराजगंज, नवम्बर 4 -- Maharajganj News: बृजमनगंज। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार की रात एक युवक मृत अवस्था में मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष रामसमुझ सरोज ने बताया कि युवक की पहचान रामनाथ विश्वकर्मा (35) निवासी ग्राम सभा नौसागर-बृजमनगंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर उक्त युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बृजमनगंज भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...