Maharajganj News: रिहाई के बाद अमेरिकी नागरिक को देश से निकालने की प्रक्रिया तेज
महाराजगंज, अक्टूबर 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिला कारागार से रिहाई के बाद अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन को देश से निष्कासित (डिपोर्ट) करने के लिए करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उसे पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच ठहराया गया है। महराजगंज पुलिस अमेरिकी दूतावास से पत्राचार कर प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन अवैध रूप से या बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के सीमा पार करने की कोशिश के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आया था। इसके बाद फरेंदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेशी विषयक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
अमेरिका भेजने की प्रक्रिया एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि रिहाई के बाद अमेरिकी नागरिक के डिर्पोटेशन की प्रक्रिया चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.