Maharajganj News: राशन हड़पने का आरोप, फूटा गुस्सा तो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: नवीन विषेन। महराजगंज। मिठौरा ब्लाक के ग्राम दरहटा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने पंचायत भवन पर एकत्र होकर कोटेदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि पहले तीन माह का बकाया राशन दिया जाए, फिर जुलाई का बांटा जाय।
ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप था कि अप्रैल, मई और जून माह का राशन दिए बिना ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर वितरण दर्शा दिया गया। कार्डधारकों ने कहा कि उन्हें तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिला, जबकि सरकारी अभिलेखों में राशन वितरण दिखाया जा चुका है। इससे गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक तीन माह का बकाया राशन नहीं मिलेगा, तब तक जुलाई माह का राशन स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.