Maharajganj News: राम जानकी मंदिर से सीता माता की मूर्ति पर लगे चांदी का मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस
महाराजगंज, अक्टूबर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के बाल्मीकि नगर में स्थित श्री राम जानकी मरचाहे बाबा कुटी मंदिर से बुधवार की सुबह-सुबह सीता माता का चांदी का मुकुट चोर चोरी कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। वहीं मंदिर के पुजारी ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर से मुकुट चोरी की घटना श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी रामनाथ दास का कहना है कि सुबह करीब 6 बजे के करीब चोरी की घटना हुई है। मंदिर का गेट खुला हुआ था। वह मंदिर पर ही मौजूद थे। उसी दौरान परिसर में स्थित समय माता मंदिर की तरफ चले गए। कुछ देर बाद जब वापस वह मंदिर की तरफ लौट तो मंदिर से सीता माता के मूर्ति का मुकुट गायब देख आवाक रह गए। मुकुट चोरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.