महाराजगंज, सितम्बर 10 -- Maharajganj News: सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लॉक के ग्राम सभा बेलहिया स्थित प्रसिद्ध रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य को लेकर कानूनी अड़चनों और भूमि विवाद की जांच शुरू हो गई है। क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय गोरखपुर के उप निदेशक पर्यटन राजेंद्र प्रसाद ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में स्थिति स्पष्ट की है।सोनौली के घनश्याम नगर वार्ड नंबर 13 निवासी सुरेश मणि उर्फ सुरेश दास ने आरटीआई आवेदन देकर बेलहिया रामजानकी मंदिर पर्यटन विकास परियोजना की बिंदुवार प्रगति की जानकारी मांगी थी। उप निदेशक ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा केवल निशुल्क और निर्विवादित सरकारी भूमि या ट्रस्ट की जमीन पर ही विकास कार्य कराया जाता है। यह भी पढ़ें- तालाब जीर्णोद्धार योजनाओं की जानकारी देने में आनाकानी आवेदक द्...