Maharajganj News: राप्ती में कूदा 65 वर्षीय अधेड़, घंटों चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला सुराग
महाराजगंज, अगस्त 21 -- Maharajganj News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव चंदा घाट पुल से 65 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को 26वीं वाहिनी पीएसी बाढ़ दल के गोताखोरों ने कई घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अधेड़ का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक, पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अधेड़ व्यक्ति पुल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और हाथ में लाठी लिए नजर आ रहा है। इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी。
सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने 26व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.