Maharajganj News: रसोइयों को सम्मान समारोह में दिया गया कैशलेस चिकित्सा योजना का डेमो कार्ड
महाराजगंज, अगस्त 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह व कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन सदर तहसील सभागार में हुआ। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रसोइयों को सम्मानित करते हुए उन्हें कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, बढ़े मानदेय व आकस्मिक दुर्घटना बीमा कार्ड योजना का डेमो कार्ड प्रदान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव कार्यक्रम को देखा। मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पीएम पोषण योजना को प्रभावी बनाने में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रसोइया विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की जिम्मेदारी भी निभाती हैं। यह भी पढ़ें- रसोईयों के कैशलेस चिकित्सा कार्ड योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.