Maharajganj News: रक्तदान कर बचाएं दूसरों की जिंदगी : प्राचार्य
महाराजगंज, सितम्बर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान संकल्प व अंगदान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने रक्तदान व अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गौड़ ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार स्वेच्छा से रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान शिक्षक डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. सरिता वर्मा, डॉ. कमलेश कुमार चौरसिया, कार्यालय अधीक्षक महाश्रय प्रसाद शर्मा, महेंद्र चौधरी, बुद्धिमान चौधरी, ध्रुव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.