Maharajganj News: युवा शक्ति में छिपी है राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की ताकत : मनोज
महाराजगंज, सितम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। आईटीएम महराजगंज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रमुख पूर्वी उप्र मनोज ने युवाओं को राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति बताया। कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य है। आवश्यकता इस बात की है कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
युवाओं की ताकत केएमसी नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. भानुप्रिया ने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं के भीतर नई सोच, कुछ नया करने का उत्साह और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.