महाराजगंज, नवम्बर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज। उद्योग केन्द्र के उपायुक्त नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस साल युवा उद्यमी योजना के तहत 21 से लेकर 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। बेरोजगार युवा उद्योग विभाग की वेबसाइड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद परियोजना का परीक्षण कर बैंकों द्वारा ऋण को स्वीकृत किया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता का होना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...