महाराजगंज, सितम्बर 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। युवाओं में राष्ट्र, समाज व संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से लक्ष्मीपुर क्षेत्र के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रबोध व सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- रातू के दो स्कूलो में युवा संवाद प्रतियोगिता का आयोजनकार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मुंशीलाल आदर्श इंटर कॉलेज, पैसिया में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल भारती ने की। वहीं स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, धुसवा कला में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेंद्र गुप्ता द्वारा की गई। दोनों ही कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सहभागि...