महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर ब्लाक के सिंहपुर थरौली क्षेत्र में मोहनापुर फारेस्ट रोड का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। डीएफओ राजेन्द्र सुर्वे ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उनके दौरे से ग्रामीणों में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है। मोहनापुर से सिंहपुर थरौली गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की। डीएफओ ने बताया कि उक्त मार्ग महराजगंज और गोरखपुर वन क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, लेकिन यह गोरखपुर वन क्षेत्र में आता है। मार्ग की भौतिक स्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन के निर्देश मिलने के बाद सकारात्मक पहल की उम्म...