Maharajganj News: मोबाइल नंबर हैक कर 16 लोगों से 72 हजार की ठगी
महाराजगंज, अगस्त 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के परसाचक गोबरी गांव निवासी रेयाज अहमद के साथ साइबर अपराधियों ने फ्राड किया है। उसका मोबाइल नंबर कथित तौर पर हैक कर साइबर ठग ने उसके परिचितों से करीब 72 हजार रुपये ठग लिए।पीड़ित के अनुसार ठग ने करीब एक घंटे तक उसके नंबर से व्हाट्सएप के जरिए 16 लोगों को संदेश भेजकर बारकोड के माध्यम से रकम अपने खाते में मंगाई। मामले की जानकारी होने पर रेयाज अहमद ने सिन्दुरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे रेयाज के मोबाइल नंबर से जुड़े व्हाट्सएप पर जले हुए पैर की तस्वीर और एक बारकोड भेजा गया। इसके बाद चैट के माध्यम से लोगों से 4500 और 5500 रुपये भेजने की मांग की गई। रेयाज के परिचितों ने उनके नंबर से आए संदेश पर भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.