Maharajganj News: मोबाइल कोर्ट आज, दिव्यांगों की समस्या सुनेंगे आयुक्त
महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिव्यांगजनों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश लखनऊ समस्या सुनेंगे। अधिकारियों से मौके पर समस्याओं का समाधान कराएंगे।मोबाइल कोर्ट में 18 वर्ष से कम उम्र के दिव्यांग बच्चों की समेकित वातावरण में निःशुल्क शिक्षा, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण, गरीबी उन्मूलन एवं कल्याणकारी योजनाओं में आरक्षण से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी। इसके अलावा दिव्यांगजन अधिनियम-2016 के तहत सुविधाओं व अधिकारों के लिए जारी कार्यकारी आदेशों और निर्देशों से जुड़े मामलों को भी रखा जा सकेगा। इसी प्रकार दिव्यांगता के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.