महाराजगंज, नवम्बर 1 -- Maharajganj News: पुरंदरपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के समरधीरा, रानीपुर, अमहवा एवं मझार समेत दर्जनों गांवों के लोग मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। आये दिन काल करने पर दूसरे के पास काल चला जाता है। इतना ही नहीं अक्सर फाइव जी फोन में फोर जी चलने लगता है। कई दुकानदारों ने बताया कि जरूरी काम के लिये भेजे गए वाट्सअप व वीडियो सेंट नहीं होते और इसमें काफी समय लग जाता है। अक्सर नेटवर्क गायब होने की समस्या हो जाती है। लोगों ने मोबाइल कंपनियों से नेटवर्क व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...