महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज। सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार ने बताया कि मछली कारोबारियों के परिजनों की समस्याओं को देखते हुए मत्स्य विभाग ने मछुआ दुर्घटना बीमा लागू किया है। उन्होंने बताया कि बीमा कराने वाले व्यक्ति की मृत्यु की दशा में पांच लाख की सहायता परिजनों क प्रदान की जाती है। वहीं स्थाई अपंगता पर ढाई लाख व चोट लगने पर कुल 25 हजार की सहायता राशि दी जाती है। मछली कारोबारी कार्यालय में पहुंच कर अपना दस्तावेज जमाकर बीमा करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...