महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के ग्राम डगरुपुर में पब्लिक सेल्फ केयर टीम के संस्थापक के नेतृत्व में टीम ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक जताया। उन्हें हर सम्भव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।मोहन पुत्र रामप्रीत बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डगरुपुर के निवासी थे। आठ जुलाई को इनकी आकस्मिक मौत हो गई। मृतक मोहन पीएससीटी परिवार के सदस्य थे। सूचना मिलने पर पीएससीटी के संस्थापक संजय भारती, नौतनवा ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभान प्रसाद, सुनील शर्मा व जितेंद्र कुमार मृतक के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। संस्था के संस्थापक संजय भारती ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा बेटी बिवाह व मृतक के उस परिवार को आर्थिक मदद करती है जो टीम में अपनी सदस्यता व शर्तों को प...