Maharajganj News: मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तार्किक और विधिक क्षमताओं का किया प्रदर्शन
महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मनु लॉ कॉलेज निचलौल में दो दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में विधि के विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक और विधिक क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल रोमांचक रहा, जिसमें सानिया फारुख की टीम ने शबनम हत्या कांड जैसे चर्चित और जटिल केस पर शानदार दलीलें पेश करते हुए प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं श्रीराम जन्मभूमि विवाद जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय पर अपनी प्रभावी प्रस्तुति देने वाली निहारिका निषाद की टीम उप-विजेता रही। विशिष्ट ज्यूरी और निर्णायक मंडल में सुनील कुमार नागर, सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रो. जितेन्द्र मिश्रा, विधि संकाय दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.