Maharajganj News: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन शुरू
महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज। जिला उद्योग केंद्र ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत उत्पादन क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के बाद चयनित लाभार्थियों को शासन के नियमानुसार मार्जिन मनी का लाभ भी मिलेगा। इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.