महाराजगंज, नवम्बर 22 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल बॉर्डर से लगे ग्राम मिश्रौलिया स्थित मदरसा रिजिविया अनवारूल उलूम (निस्वा) में पासवाने हरम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें 25 बच्चियों की दस्तार बंदी कराई गई।

इंसानियत और भाईचारे का संदेश कांफ्रेंस में मौलाना शकील अख्तर मिस्बाही ने इंसानियत आपसी प्रेम और सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने तथा शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बिहार से चलकर आए बिहारी बाबा ने कहा कि पैगंबर- ए- इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने अपनी पूरी जिंदगी इंसानियत के लिए आदर्श और मार्गदर्शन के रूप में गुजारी, उनके बताए रास्ते पर चलकर इंसान अपनी जिंदगी बेहतर बना सकता है और समाज में प्रेम शांति और भाईचारे का माहौल कायम कर सकता है। आपसी प्रेम मोहब्बत सामाजिक एकता ...