Maharajganj News: मिश्रौलिया गांव के पास मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, गर्दन पर दांत का निशान
महाराजगंज, अगस्त 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम मिश्रौलिया गांव के पश्चिम गन्ने के खेत के समीप शनिवार सुबह एक मृत तेंदुआ को ग्रामीणों ने देखा। इसे देखने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत की पगडंडी पर पड़े तेंदुए के शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।ग्रामीणों की भीड़ मिश्रौलिया गांव की महिलाएं भोर में गांव की खेतों की ओर जा रही थीं। इस दौरान इस गांव के राजवंशी के गन्ने के खेत के पास चकरोड पर उन्हें तेंदुए का शव दिखाई दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।जांच प्रक्रिया ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.