महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। बकाया मानदेय मांगने गए एक अध्यापक के साथ अभद्रता करने और डंडे से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस निजी विद्यालय के प्रबंधक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर अध्यापक को धक्का देकर विद्यालय से खदेड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल निवासी एक युवक इस निजी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। किसी कारणवश उन्होंने करीब एक माह पहले विद्यालय जाना बंद कर दिया था। आरोप है कि एक माह का बकाया मानदेय मांगने पर विद्यालय प्रबंधक आनाकानी करने लगे। शनिवार को अध्यापक बकाया मानदेय लेने के लिए विद्यालय पहुंचे तो विवाद हो गया। आरोप है कि प्रबंधक ...