Maharajganj News: मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर आशा कार्यकर्त्रियों ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, सितम्बर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष जमीरुन्निशा के नेतृत्व में आशाओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने आशा संगिनियों की मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि करीब 20 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी प्रोत्साहन राशि में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई। महंगाई के बीच मौजूदा राशि से परिवार का भरण-पोषण व बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जच्चा-बच्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.