महाराजगंज, सितम्बर 21 -- Maharajganj News: सिसवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा कस्बे में संचालित कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा में करीब 70 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी कंपनी के टेरेटरी मैनेजर सोनू कुमार रौनियार की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है।

शिकायत और ऑडिट शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऋण की रकम प्राप्त होने के बाद उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया गया और कथित तौर पर रकम का आपस में इस्तेमाल कर लिया गया। कंपनी की ओर से संबंधित कर्मचारियों से रकम का हिसाब मांगे जाने और राशि जमा करने को कहे जाने के बाद विवाद उत्पन्न होने...