Maharajganj News: मां की गोद से दो माह की मासूम रहस्यमय ढंग से लापता, कोहराम
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी के ग्राम राजाबारी टोला रमजीता में अपनी मां की गोद में सुकून से सो रही दो माह की मासूम रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। इस मासूम को उसकी मां ने रात दो बजे तक दूध पिलाया था। सुबह जब आंख खुली तो बच्ची गायब थी। कमरे का बल्ब ढका था और खिड़की खुली थी। इससे मासूम के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। घर में कोहराम मच गया है और मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात दंपति अपनी दो माह की बच्ची के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे मां ने मासूम को दूध पिलाया था। इसके बाद बच्ची सो गई और माता-पिता भी उसी कमरे में सो गए। परिवार के मुताबिक, रात करीब 2.30 बजे के बाद किसी समय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। मंगलवार सुबह जब प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.