Maharajganj News: मां की गोंद से गायब मासूम दिल्ली से बरामद, अमावस्या पर बलि देने की थी योजना
महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी टोला रमजीता गांव में माता-पिता के पास सो रहे दो माह के मासूम के अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चारपाई मर मां-बाप के बीच सो रहे मासूम को चुराकर दिल्ली पहुंचा दिया गया था। वहां अमावस्या पर उसकी बलि देने की योजना थी। लेकिन एसपी के निर्देश पर पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नई दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मासूम के अपहरण का खुलासा पीड़ित गोविंद ने 3 नवंबर को ठूठीबारी थाने में तहरीर दी थी कि रात में अज्ञात व्यक्ति उनके दो माह के पुत्र विक्की को सोते समय उठा ले गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.