महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 11 स्थित मां काली मंदिर का स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा मां काली मंदिर से शुरू होकर एसएसबी रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां से शोभायात्रा वापस मां काली मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में संजय जायसवाल, बैजू यादव, आकाश अग्रहरी, राजन रौनियार, मुन्ना रौनियार, मंदिर के पुजारी तेजाई प्रसाद, भाजपा के मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, देव...