महाराजगंज, सितम्बर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वर्षों से लंबित मांगों के पूरा न होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों से हाथ खींच लिए। सदर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को आठ सूत्रीय ज्ञापन भेजा। साथ ही 47 अतिरिक्त हल्कों का बस्ता रजिस्ट्रार कानूनगो के पास जमा कर दिया। इससे करीब दो सौ गांवों में राजस्व कार्य प्रभावित हुए और संबंधित ऑनलाइन सेवाएं भी ठप रहीं। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लेखपालों की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अतिरिक्त हल्कों का बस्ता जमा किया गया है। इससे करीब दो सौ गांवों का राज...