Maharajganj News: महिला विंग में हरे रंग की चादर नहीं बिछने पर नाराज हुए सीएमओ
महाराजगंज, जुलाई 9 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने बुधवार की शाम को निचलौल सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी की इमरजेंसी सेवा सहित अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित मिले। महिला विंग में बुधवार को हरे रंग की चादर बिछाने का रोस्टर है, लेकिन मौके पर चादर न मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को कार्य में सुधार करने की नसीहत दी।सीएमओ ने परिसर की साफ सफाई भी देखी। इमरजेंसी सेवा में तैनात डॉक्टर और स्टाफ को निर्देश दिया कि मरीजों के साथ व्यवहारिक ढंग से पेश आएं और मरीज की परेशानी को समझें तथा प्रयास करें कि अधिकांश मरीजों को जिला अस्पताल रेफर न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: पूरी रात में अस्पताल से गायब रहे तीन सीएचसी प्रभारी महिला विंग में चादर के बारे में पूछा तो स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.