Maharajganj News: महिला अस्पताल में अगले माह से कैंसर सहित 120 बीमारियों की होगी जांच
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिला महिला अस्पताल के चतुर्थ तल पर इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब(आईपीएचएल लैब) को शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सबकुछ ठीक रहा तो अक्टूबर में लैब शुरू हो जाएगा। ऐसे में एक छत के नीचे कैंसर सहित 120 बीमारियों की जांच की सुविधा मिल जाएगी।
लैब निर्माण का खर्च जिला महिला अस्पताल के चतुर्थ तल पर करीब सवा करोड़ की लागत से आईपीएचएल लैब बना है। कार्यदायी संस्था ने तीन माह पहले कंस्ट्रक्शन कार्य पूरा कर लिया। अब मशीन शिफ्टिंग का कार्य तेज कर दिया है। सबकुछ ठीक रहा तो अक्तूबर से लैब शुरू हो जाएगा। इतना ही नही जिला अस्पताल का सेंट्रल पैथोलॉजी भी इस लैब में मर्ज हो जाएगा। आईपीएचएल लैब संचालित होने से संक्रामक रोगों के साथ-साथ हेमेटोलॉजी, क्लीनिकल बायोकमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.