Maharajganj News: महिलाओं को अपराधों से बचाव की दी जानकारी
महाराजगंज, सितम्बर 28 -- Maharajganj News: खनुआ। सोनौली पुलिस ने नौनिया गांव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी और महिला कांस्टेबल रीमा प्रीति ने महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के साथ आपात स्थिति में 112, 1090, 102, 108 और महिला हेल्पलाइन 181 का उपयोग करने की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति : महिलाओं को किया जागरूक बालिकाओं को बिना बताए घर छोड़ने और एलोपमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.