Maharajganj News: महराजगंज शहर के 15 वार्डों और 200 गांवों की बिजली तीन घंटे गुल, सांसत
महाराजगंज, सितम्बर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बैकुंठपुर विद्युत उपकेंद्र का इंसुलेटर में शाम तीन बजे तकनीकी खराबी हो गई। इससे उपकेंद्र के सभी फीडरों की सप्लाई गुल हो गई। लगातार तीन घंटे से गुल रही बिजली से शहरवासियों के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं की सांसत हो गई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बैकुंठपुर से शहर फीडर जलकल और महराजगंज से 15 वार्डों की बिजली सप्लाई होती है। इसके अलावा छह ग्रामीण फीडरों से 200 गांव रोशन होते हैं। शनिवार की शाम बिजली सप्लाई के दौरान विद्युत उपकेंद्र के इंसुलेटर में तकनीकी खराबी हो गई। इससे विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता की टीम तकनीकी खराबी दूर करने में जुट गई। लगातार तीन घंटे बिजली गुल होने से विशेषकर वार्डवासियों की सांसत हो गई। शहरी उपभोक्ता जगदीश, श्यामनरायन, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.