Maharajganj News: महराजगंज में हाईवे किनारे मिला शव, सनसनी
महाराजगंज, सितम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरचिहा गांव के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे शव देख राहगीरों ने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गुरचिहा गांव के पास हाईवे किनारे लोगों की नजर एक व्यक्ति के शव को देखा। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण मृतक की पहचान करने का प्रयास करते रहे, लेकिन काफी देर के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा। सीएचसी पर डॉक्टरों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.