महाराजगंज, जुलाई 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम धमऊर में बुधवार को एक युवती का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। युवती ने अपनी ओढ़नी को ही फंदा बना लिया और इससे लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धमऊर निवासी सुन्नर की पुत्री अंकु साहनी (20) ने अपने घर मे ओढ़नी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। परिजनों द्वारा बताया गया की मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका दवा इलाज चल रहा था। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...