महाराजगंज, जुलाई 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के ढेसो चौराहे के पास रविवार रात जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया। युवक दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया। इस घटना के बाद ढेसो चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। निचलौल रेंज के ग्राम शीतलापुर निवासी हृदेश पुत्र मुंद्रिका अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। इस बीच तेंदुए ने पीछे से छलांग लगाकर उसके ऊपर हमला कर दिया। युवक घबराकर सड़क पर गिर गया। तेंदुए के हमले से युवक के पीठ में खरोंच आ गई और हाथ जख्मी हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाने लगे। तब जाकर तेंदुआ जंगल की तरफ वापस चला गया।इस बीच गश्त में निकली निचलौल पुलिस की पीआरवी टीम ने यु...